पीएम नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम ऐतिहासिक, सफल व यादगार रहा : नूतन गुप्ता

Updated:
विज्ञापन

भाजपा नेत्री अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पीएम की सभा में शामिल हुईं

विज्ञापन

भाजपा नेत्री अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पीएम की सभा में हुईं शामिल

पूर्णिया. भागलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में भाजपा नेत्री नूतन गुप्ता अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुईं. पूर्णिया पहुंचने पर श्रीमती गुप्ता ने कहा कि भागलपुर में पीएम नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम ऐतिहासिक, सफल और यादगार रहा. पीएम के कार्यक्रम को सफल बनाने में करीब बीस दिनों से प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर दिलीप जायसवाल लगे हुए थे. प्रदेश अध्यक्ष के आदेशानुसार हम सभी कार्यकर्ताओं ने किसानों के बीच पहुंच कर आमंत्रण पत्र देने का कार्य किया. उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर दिलीप जायसवाल के प्रति आभार प्रकट किया. श्रीमती गुप्ता ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी भागलपुर में पीएम किसान निधि की 19वीं किस्त जारी करने के साथ कई विकास परियोजनाओं की सौगात दी. इससे बिहार में विकास का नया द्वार खुलेगा. श्रीमती गुप्ता ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने मखाना पर चर्चा करते हुए कहा कि अब बारी बिहार के मखाने की है. यह सुपर फूड है, जिसे अब दुनिया के बाजारों तक पहुंचाना है. इसलिए इस वर्ष के बजट में मखाना किसानों के लिए मखाना बोर्ड बनाने का ऐलान किया गया है. पीएम मोदी के मखाना पर चर्चा होते ही मौजूद लाखों लोगों ने ताली बजा कर स्वागत किया. भाजपा नेत्री श्रीमती गुप्ता ने कहा कि पीएम का यह कार्यक्रम अगामी बिहार विधानसभा का शंखनाद है. भगलपुए में लाखों लोगों ने पीएम नरेंद्र मोदी पर विश्वास जताते हुए उनका संबोधन को सुना और कई विकास योजनाओं को समझा और खुशी-खुशी घर को गए. उन्होंने कहा कि आज तक वे इतनी भीड़ नहीं देखी थी. पीएम के सभा के चारों तरह सिर्फ लोग ही दिख रहे थे. सभा में महिलाओं की भीड़ काफी थी. श्रीमती गुप्ता ने कहा कि पीएम के हर शब्द में विकास की बातें हुईं और हम कार्यकर्ताओं में एक नयी ऊर्जा जागृत हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन