पीएम के ट्रांजिट कार्यक्रम को लेकर चाक-चौबंद थी सुरक्षा व्यवस्था

Updated:
विज्ञापन

भागलपुर में आयोजित किसान निधि सम्मान योजना कार्यक्रम को लेकर पी एम नरेंद्र मोदी सोमवार को पूर्णिया के चूनापुर सैन्य हवाई अड्डा दोपहर 1.45 बजे वायुसेना के विशेष विमान से पहुंचे

विज्ञापन

पूर्णिया. भागलपुर में आयोजित किसान निधि सम्मान योजना कार्यक्रम को लेकर पी एम नरेंद्र मोदी सोमवार को पूर्णिया के चूनापुर सैन्य हवाई अड्डा दोपहर 1.45 बजे वायुसेना के विशेष विमान से पहुंचे. चूनापुर सैन्य हवाई अड्डा पर पीएम के इस ट्रांजिट कार्यक्रम के दौरान चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गयी थी. हवाई अड्डा के अंदर पीएम के सुरक्षा में शामिल एसपीजी की टीम ने सुरक्षा का बागडोर संभाले थे. वहीं हवाई अड्डा के बाहर दंडाधिकारियों के पास पर्याप्त संख्या में पुलिस अधिकारी और बल तैनात रहे. पीएम से मिलने वाले विशिष्ट जन व गणमान्य लोगों को हवाई अड्डा के अंदर मोबाइल ले जाने पर रोक लगा दिया गया था. डीएम कुंदन कुमार व एसपी कार्तिकेय शर्मा पीएम के ट्रांजिट कार्यक्रम के दौरान हवाई अड्डा के अंदर मौजूद थे. इसके अलावा हवाई अड्डा गेट से चूनापुर मोर, वनभाग चौक,भुतहा मोर, मधुबनी मझली चौक, थाना चौक, गिरजा चौक, फोर्ड कंपनी चौक एवं लाइन बाजार के जीएमसीएच गेट तक पुलिस बलों की तैनाती सुबह से लेकर शाम पांच बजे तक की गयी थी. दोपहर 12 बजे से शाम 5:30 बजे तक धमदाहा पूर्णिया o बनमनखी पूर्णिया सरक पर भारी वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया था. चूनापुर मोड़ से मधुबनी मझली चौक तक के रास्ते पर जगह&जगह ड्रॉप गेट बनाये गये थे. जीएमसीएच परिसर में भी सुरक्षा का पुख्ता इंतजार किया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन