पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश 15 अप्रैल को दो दिवसीय दौरे पर पूर्णिया आयेंगे
Published by : ARUN KUMAR Updated At : 06 Apr 2026 6:14 PM
स्थानीय फोर्ड कंपनी चौक स्थित विवाह भवन में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कार्यकर्ताओं की बैठक जिला संयोजक राजेन्द्र यादव की अध्यक्षता में हुई.
राष्ट्रीय लोक मोर्चा की हुई समीक्षात्मक बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने पर हुई चर्चा पूर्णिया. स्थानीय फोर्ड कंपनी चौक स्थित विवाह भवन में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कार्यकर्ताओं की बैठक जिला संयोजक राजेन्द्र यादव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के प्रधान महासचिव हिमांशु पटेल और कार्यकारी युवा प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुशवाहा उपस्थित थे. बैठक में पार्टी द्वारा जारी सदस्यता अभियान की समीक्षा की गयी. इसके अलावा 15 एवं 16 अप्रैल को पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश के पूर्णिया आगमन और उनके कार्यक्रमों को सफल बनाने को लेकर विचार-विमर्श हुआ. प्रधान महासचिव श्री पटेल ने पूर्णिया जिला सदस्यता अभियान की चर्चा करते हुए कहा कि पार्टी से अबतक 10 हजार कार्यकर्ता जुड़ चुके हैं और आगे 05 हजार और सक्रिय कार्यकर्ता बनने की संभावना है, जो एक बेहतर उपलब्धि है. उन्होंने बताया कि 16 अप्रैल को मंत्री के समक्ष भी बड़ी संख्या में लोग पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे. वहीं, प्रदेश युवा अध्यक्ष ने कहा कि 16 अप्रैल को सरकारी कार्यक्रम में भाग लेने के बाद मंत्री श्री प्रकाश पार्टी के प्रमुख साथियों के साथ बैठक कर राजनीतिक मुद्दे पर विमर्श करेंगे. वहीं, पार्टी संयोजक राजेन्द्र यादव ने कहा कि सदस्यता अभियान के दौरान जिस तरह से आम लोगों ने सदस्य बनने के लिए दिलचस्पी दिखाई है उससे यही प्रतीत होता है कि आने वाले दिनों में हमारी पार्टी अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराएगी.उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा को केंद्रीय मंत्री बनाने की मांग की. इस मौके पर युगेश्वर सिंह, सुरेश मेहता, नीरज मेहता,रमेश मेहता, मंटू मेहता, सुभाष सिंह, अनिल मेहता, रामकुमार महतो, मंटू पासवान, प्रदीप यादव, विद्यानंद महतो,मनोज यादव आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










