रामनवमी शोभायात्रा समिति ने एसडीओ व एसडीपीओ को दिया मोमेंटो

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 31 Mar 2026 6:08 PM

विज्ञापन

बनमनखी

विज्ञापन

प्रतिनिधि,बनमनखी. नगर क्षेत्र बनमनखी में विगत 27 मार्च को रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ था .शोभायात्रा को सफल बनाने में अनुमंडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शैलेश प्रीतम तथा बनमनखी थानाध्यक्ष संजय कुमार के नेतृत्व में प्रशासन की अहम भूमिका रही.इसे लेकर रामनवमी शोभायात्रा समिति ने अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को सम्मानित किया अंगवस्त्र व मोमेंटो प्रदान किया. समिति ने विश्वास जताया कि आगे भी इसी तरह का सहयोग मिलता रहेगा.कार्यक्रम में मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष गुड्डू चौधरी, राकेश कुमार, जय प्रकाश जय, नटवर झा, गोविंद झा, अमित झा, अमित कुमार, सोनू सम्राट, ऋतिक कुमार ,मोनू कुमार,सुमन कुमार,बमबम केशरी, अभिषेक कुमार चौधरी, मोनू सिंह, मुकुंद झा, मिठ्ठू कुमार, निरज पासवान, अभिषेक कुमार गुल्ला, बिट्टू साह आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन