कांवरिया शिविर लगाने को बोलबम सेवा समिति के सदस्य हुए रवाना

Updated:
विज्ञापन
कांवरिया शिविर लगाने को बोलबम सेवा समिति के सदस्य हुए रवाना

भवानीपुर

विज्ञापन

भवानीपुर. श्रावण माह के आगमन के साथ ही कांवरियों की सेवा में जुटी बोलबम सेवा समिति भवानीपुर, धमदाहा, रुपौली और बिरौली के सदस्य बुधवार की सुबह सेवा शिविर के लिए रवाना हुए. गेरुआ वस्त्रों में सजे श्रद्धालुओं ने बोलबम के नारों के बीच भवानीपुर बाजार में भव्य शोभायात्रा निकाली. विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया. इसके बाद सभी सदस्य बांका जिले के सुइया बाजार के समीप घुटिया के लिए रवाना हुए, जहां एक महीने तक कांवरियों के लिए नि:शुल्क सेवा शिविर लगायी जायेगी. एक महीने तक हर रात भक्ति जागरण का भी आयोजन किया जाएगा. श्रद्धालुओं को विदा करने के लिए स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुटी थी.बाजार का माहौल पूरी तरह भक्ति में रंगा नजर आया . हर तरफ हर-हर महादेव और बोलबम के जयघोष गूंजते रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अभिषेक भास्कर

लेखक के बारे में

By अभिषेक भास्कर

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन