जीएमसीएच पूर्णिया की ओपीडी में आज बच्चों, महिलाओं और सर्जरी के विशेषज्ञ रहेंगे उपलब्ध

पूर्णिया स्थित जीएमसीएच | Prabhat Khabar Network
जीएमसीएच पूर्णिया में गुरुवार को विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की गई है. नवजात से लेकर हर उम्र के मरीजों के लिए विशेष व्यवस्था. समय पर पहुंचकर सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं.
जीएमसीएच पूर्णिया में गुरुवार को विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के उपचार के लिए विभागवार विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गई है. अस्पताल प्रशासन के अनुसार नवजात और छोटे बच्चों के इलाज के लिए पीडियाट्रिक विभाग में चार चिकित्सक उपलब्ध रहेंगे. वहीं महिला एवं प्रसूति रोग विभाग और सर्जरी विभाग में दो-दो डॉक्टर मरीजों की जांच और उपचार करेंगे. इसके अलावा मेडिसिन, हड्डी रोग, ईएनटी, नेत्र, त्वचा, दंत और मानसिक रोग विभागों में भी विशेषज्ञ चिकित्सक सेवाएं देंगे.
गुरुवार की ओपीडी में ये चिकित्सक रहेंगे उपलब्ध
मेडिसिन विभाग: डॉ. मुस्तफा.
महिला एवं प्रसूति रोग विभाग: डॉ. अनीशा किशोर, डॉ. गुफराना.
सर्जरी विभाग: डॉ. मीरा, डॉ. आशीष साहू.
हड्डी रोग विभाग: डॉ. राजेश भारती.
शिशु रोग विभाग: डॉ. प्रेम प्रकाश, डॉ. सुशांत, डॉ. कुमार वरूणेश्वर और डॉ. अनवेशा.
त्वचा रोग विभाग: डॉ. भवेश रजक.
नाक, कान एवं गला विभाग: डॉ. अनवर कबीर.
नेत्र विभाग: डॉ. प्रज्ञा प्रसून.
दंत विभाग: डॉ. रंजना गुप्ता.
मानसिक रोग विभाग: डॉ. नायाब अंजुम.
अस्पताल प्रशासन ने बताया कि ओपीडी का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा शाम 4 बजे से 6 बजे तक निर्धारित है. मरीजों के पंजीकरण का समय सुबह 8.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक और शाम 3.30 बजे से 5.30 बजे तक रहेगा. अस्पताल प्रबंधन ने लोगों से समय पर पहुंचकर पंजीकरण कराने और सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सत्येन्द्र सिन्हा गोपी
सत्येन्द्र सिन्हा गोपी प्रिंट माध्यम में 25 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. आकाशवाणी एवं दूरदर्शन समाचार से पत्रकारिता की शुरुआत की. नाटक, कला संस्कृति, गीत संगीत, कृषि व मेडिकल क्षेत्र में विशेष अभिरुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










