उद्घाटन से पहले ही दरक गया मवि दरगाहा का शौचालय

शौचालय उद्घाटन से पूर्व ही दरक गया
भवानीपुर . प्रखंड के मध्य विद्यालय दरगाहा में ढाई लाख की लागत से बनाया गया शौचालय उद्घाटन से पूर्व ही दरक गया है . शौचालय की दीवार एवं छत कई जगहों से टूट गयी है . इतना ही नहीं बनाये गए शौचालय भवन की दीवार नीचे धंस जाने से इसका दरवाजा भी नहीं खुल रहा है. भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सुपौली पंचायत के मध्य विद्यालय दरगाहा में बिहार शिक्षा परियोजना परिषद पूर्णिया के द्वारा शौचालय का निर्माण कराया गया है. मध्य विद्यालय दरगाहा में शौचालय नहीं होने से यहां कार्यरत शिक्षिकाओं और छात्राओं को काफी परेशानी से जूझना पड़ता है . बीईओ भवानीपुर रामप्रबोध यादव ने बताया कि विद्यालय में बना शौचालय कैसे दरक गया इसकी जांच कराई जायेगी. शौचालय निर्माण में यदि अनियमितता बरती गई होगी तो निर्माण में लगी लागत विद्यालय प्रधान से वसूल की जायेगी. फोटो :-4 पूर्णिया 9- मध्य विद्यालय दरगाहा का शौचालय भवन.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




