बीबीएम उमावि में विद्यालय प्रबंध समिति ने मैट्रिक व इंटर टॉपरों को किया सम्मानित
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 04 Apr 2026 6:11 PM
पूर्णिया
पूर्णिया:स्थानीय पीएमश्री बीबीएम प्लस टू उच्च विद्यालय में शनिवार को विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक में विद्यालय के शैक्षणिक विकास और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की गयी.इस क्रम में मैट्रिक और इंटर में जिले भर में परचम लहराने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. बैठक में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष विधायक विजय खेमका शामिल हुए. विद्यालय की प्रधानाचार्य ममता कुमारी ने अतिथियों का स्वागत किया. मैट्रिक व इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 में विद्यालय के प्रथम तीन स्थान प्राप्त छात्र – छात्राओं को मेडल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. इसके बाद विद्यायक विजय खेमका ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ममता कुमारी की ओर से विद्यालय के कुशल प्रबंधन एवं शैक्षणिक माहौल बनाए रखने के लिए तारीफ की. विद्यालय की प्रधानाचार्य ममता कुमारी ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद पूर्णिया के छात्र राज्य स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं, जो गर्व की बात है. उन्होंने विद्यालय के सहायक शिक्षकों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षकों और अभिभावकों के साझा प्रयास से ही ऐसी सफलता संभव हो पाती है. यह सम्मान इन बच्चों की कड़ी मेहनत का प्रतिफल है. हमें उम्मीद है कि ये सभी छात्र भविष्य में उच्च शिक्षा प्राप्त कर समाज और देश के विकास में अपना योगदान देंगे. वहीं सम्मानित हुए छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन और माता-पिता के सहयोग को दिया. इस अवसर पर संजय मोहन प्रभाकर, सदस्य, संजय कुमार सिंह, एवं विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित रहें. मंच संचालन गोपाल नंदन दास ने किया. इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक- शिक्षिकाएं मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










