दुष्कर्म व यौनशोषण के बाद पीड़िता से की शादी, अब मांग रहा दहेज, मामला दर्ज
अमौर थानाक्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म द यौनशोषण का मामला अमौर थाना कांड संख्या 19/25 के तहत दर्ज कराया गया
अमौर. अमौर थानाक्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म द यौनशोषण का मामला अमौर थाना कांड संख्या 19/25 के तहत दर्ज कराया गया. इसमें मो मुरसलीम, मैत्रा विष्णुपूर, अमौर, पूर्णिया द अन्य परिजन को नामजद प्राथमिकी अभियुक्त बनाया गया है. मामले में पीड़िता ने बताया कि करीब एक साल पूर्व मो मुरसलीम ने दुष्कर्म किया था. बाद में शादी का झांसा देकर लगातार यौनशोषण करता रहा. घटना के दो महीने बाद वह अचानक गांव से बंगलुरु चला गया. गर्भवती होने पर गांव में पंचायत हुई तो 12.08.2024 को उसका निकाह मुरसलीम के साथ हो गया. किन्तु मुरसलीम के परिवार वाले उसे ससुराल नहीं ले गये. दहेज में दस कट्ठा जमीन और बंगलुरु में रहने का मकान किराया 20 हजार प्रति महीना देने का दबाव देने लगे. पीड़िता ने 03.12.2024 को एक बेटी को जन्म दिया और न्याय के लिए दर दर भटक रही है . कांड के अनुसंधानकर्ता पुअनि अनन्त राम ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर 15.01.2025 को कांड सं 19/25 की भादवि धारा 126 (2), 115 (2), 85, 352, 351, 315 बीएनएस एवं 3/4 दहेज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया और कांड पर पुलिस अनुसंधान जारी है .
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










