नाव से फिसल कर व्यक्ति नदी में गिरा, गयी जान

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 22 Oct 2025 6:09 PM

विज्ञापन

गयी जान

विज्ञापन

प्रतिनिधि, अमौर.अमौर थानाक्षेत्र में नदी में डूबने से एक 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई . घटना मंगलवार की संध्या 4 बजे हरीपूर पंचायत के शर्माटोली फकीरटोली गांव में हुई जहां ग्रामवासी उदय शर्मा उम्र 55 वर्ष अपने घर के समीप दास नदी में नाव से पार हो रहे थे. नदी पार करने के क्रम में वह नाव से फिसल कर नदी में गिर गये और गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई . ग्रामीणों ने नदी से शव को बाहर निकाल लिया . घटना की सूचना पर अमौर थाना से आया पुलिस अधिकारियों ने शव को पुलिस कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया. इस संबंध में अमौर थाना में यूडी का मामला दर्ज किया गया है . घटना से पीड़ित परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. घटना की सूचना देते हुए पंचायत मुखिया तौकीर आलम ने मृतक परिजनो के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है तथा मृतक के आश्रितों को आपदा अनुग्रह अनुदान से लाभान्वित करने की मांग अमौर अंचल प्रशासन से की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन