डायन के शक में महिला की पिटाई करने का आरोपित गिरफ्तार

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 20 Nov 2025 6:22 PM

विज्ञापन

केनगर

विज्ञापन

केनगर (पूर्णिया). करीब एक महीने पहले एक नवजात बच्चे की मौत को लेकर डायन के शक में एक महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी गयी. बीते 13 नवंबर को हुई इस घटना के मुख्य आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में चंपानगर थानाध्यक्ष अनुपम राज ने बताया कि आरोपित युवक 25 वर्षीय नीरज कुमार भागलपुर जिले के महलगांव थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 8 स्थित नया नगर रानी दियरा गाव निवासी है. जो वर्तमान में अपने ससुराल चम्पानगर थानाक्षेत्र के चनका पंचायत के वार्ड संख्या 3 स्थित संतनगर चनका गांव में रहता है. उन्होंने बताया कि उक्त मामले को लेकर पीड़िता ने नीरज कुमार, गुंजना कुमारी और कुमोद कुमार सहित तीन लोगों के विरुद्ध डायन प्रताड़ना को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराया है. दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने आरोप लगाया कि बीते 13 नवंबर को दोपहर करीब दो बजे दिन में सभी आरोपित उसे घर से बाहर खींच लिया और लात, मुक्का, डंडा से बुरी तरह पीट कर घायल कर दिया. कहा कि तुम डायन हो और हमारे बच्चे को तुम्हीं ने गला दबा कर मार दिया है. उसी रात करीब 10 बजे हमलावरों ने गालीगलौज एवं जान मारने की भी धमकी दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन