शक्ति, भक्ति व समर्पण के प्रतीक हैं भगवान हनुमान

Published by : ARUN KUMAR Updated At : 02 Apr 2026 6:29 PM

विज्ञापन

कसबा प्रखंड

विज्ञापन

पूर्णिया. जिले के कसबा प्रखंड में हनुमान जयंती के अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना की. इस अवसर पर सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के प्रवक्ता राजेश यादव, संजय सिंह, बबलू भगत, वैश खान, मो समिउललाह, चन्द्र कुमार यादव, विशेष रूप से उपस्थित होकर पूजा-अनुष्ठान में शामिल हुए तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना की. कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा और पूरे क्षेत्र में जय श्रीराम तथा बजरंगबली के जयकारे गूंजते रहे.हनुमान जयंती के अवसर पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. इस कार्यक्रम के अध्यक्ष रितिक साह ने कहा कि मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और भजन-कीर्तन के साथ-साथ प्रसाद वितरण भी किया गया. राजेश यादव ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान हनुमान शक्ति, भक्ति और समर्पण के प्रतीक हैं. उनका जीवन हमें कठिन परिस्थितियों में भी सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है. उन्होंने कहा कि इस तरह के धार्मिक से समाज में एकता, भाईचारा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन