उत्क्रमित मावि सिंघिया में शौचालय निर्माण की रखी आधारशिला

Updated:
विज्ञापन

श्रीनगर

विज्ञापन

श्रीनगर. एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड से संपोषित व केजीविके के द्वारा संचालित हृदय परियोजना के माध्यम से उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय सिंघिया मे नया शौचालय निर्माण की आधारशिला मुखिया प्रेम प्रकाश मंडल,सरपंच मुकेश कुमार यादव ,केजीविके सहायक प्रबन्धक धर्मेंद्र तिवारी, प्रधानाचार्य दीपनारायन राय ने संयुक्त रूप से रखी. इस अवसर पर मुखिया ने कहा कि स्वच्छता के लिए शौचालय जरूरी है. केजीविके सहायक प्रबन्धक धर्मेंद्र तिवारी ने बताया कि हृदय परियोजना के माध्यम से प्रखंड के छह ग्राम में कार्य हो रहे हैं. इसी परियोजना के माध्यम से इस विद्यालय में छात्र और छात्राओ के लिए अलग अलग शौचालय का निर्माण किया जायेगा. इसके अलावा उत्क्रमित मध्य विद्यालय हसेली में नया शौचालय निर्माण और दो आंगनबाड़ी में नवीकरण कार्य किया जा रहा है . इस अवसर पर वार्ड सदस्य, धीरेंद्र शर्मा, पुरण शर्मा दीपक कुमार, राजू यादव, गोलू कुमार, अमित कुमार सहित ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन