पूर्णिया में 11 अक्टूबर को मनेगी जयप्रकाश नारायण की जयंती

Published by : AKHILESH CHANDRA Updated At : 09 Oct 2025 6:00 PM

विज्ञापन

पूर्णिया

विज्ञापन

पूर्णिया. सम्पूर्ण क्रांति के प्रणेता और सन 1974 के छात्र आंदोलन के मुख्य सूत्रधार लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती आगामी 11 अक्टूबर को मनाई जाएगी. इस अवसर पर स्थानीय जयप्रकाश सेवा संस्थान में समारोह आयोजित होगा. इस जयंती समारोह को लेकर सेवा संस्थान के तमाम सदस्य तैयारी तेज कर दी है. संस्थान कीओर से यह जानकारी देते हुए समाजसेवी अभिमन्यु कुमार मन्नू ने यहां बताया कि हर साल 11 अक्टूबर को जयप्रकाश नारायण की जयंती मनायी जाती है पर इस बार वृहत आयोजन किया जा रहा है. श्री मन्नू ने बताया कि जयंती समारोह में न केवल उनके जीवन दर्शन पर चर्चा होगी बल्कि प्रेरणादायक कार्यक्रम भीआयोजित किए जाएंगे. श्री मन्नू ने बताया कि ‘जेपी’ के नाम से विख्यात जयप्रकाश नारायण एक ऐसे क्रांतिकारी, दार्शनिक और दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने अपने सिद्धांतों से देश की दिशा बदल दी. उन्हें विशेष रूप से ‘संपूर्ण क्रांति’ के आह्वान और भारतीय लोकतंत्र की रक्षा में उनके ऐतिहासिक योगदान के लिए याद किया जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH CHANDRA

लेखक के बारे में

By AKHILESH CHANDRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन