जेपी गंगा पथ को बनारस से फरक्का तक ले जाने का सपना, क्या है बिहार सरकार की तैयारी?
जेपी गंगा पथ
JP Ganga Path: जेपी गंगा पथ का विस्तार किया जा रहा है. बिहार सरकार का सपना है कि जेपी गंगा पथ को बनारस से फरक्का तक ले जाया जाए. इसके बनने से पर्यटन के साथ-साथ रोजगार को भी बढ़ावा मिल सकेगा.
JP Ganga Path: पथ निर्माण विभाग के मंत्री दिलीप जायसवाल ने मरीन ड्राइव के निर्माण कार्य की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि जेपी गंगा पथ का निर्माण मुंगेर से सुल्तानगंज होते हुए सबौर तक किया जा रहा है. साथ ही कोइलवर और दूसरी ओर बिदुपुर तक इसका विस्तार किया जा रहा है. आने वाले समय में बक्सर से लेकर बिहार के साहेबगंज की सीमा मिर्जा चौकी तक विस्तार करने का सपना है. इतना ही नहीं, जेपी गंगा पथ को बनारस से फरक्का तक ले जाने का भी सपना है.
आपके शहर में
कोइलवर से बक्सर तक बढ़ाने की मांग
दिलीप जायसवाल ने यह भी बताया कि जेपी गंगा पथ की तर्ज पर गंगा प्रोजेक्ट वाटरवेज का निर्माण कराया जा रहा है. आने वाले समय में इसके माध्यम से लॉजिस्टिक समानों को सस्ते में ले जाया जाएगा. उन्होंने बताया कि जेपी गंगा पथ एक मिसाल बन चुका है जिसे लोग मरिन ड्राइव बता रहे हैं. जेपी गंगा पथ को कोइलवर से प्राचीन नगरी बक्सर तक बढ़ाने की मांग की. हरिहरनाथ क्षेत्र को शहर की तरह बसाया जा रहा है.
जेपी गंगा पथ के विस्तार से फायदे
जेपी गंगा पथ सिर्फ एक सड़क ही नहीं बल्कि विकास का कॉरिडोर माना जाता है. पटना की बात करें तो, इसका विस्तार होने से राजधानी में ट्रैफिक का दबाव कम हो सकेगा. साथ ही गंगा नदी के किनारे की खूबसूरती और बुनियादी स्ट्रक्चर भी मजबूत हो सकेगा. सरकार की तरफ से दावा किया जा रहा है कि इससे रोजगार को बढ़ावा मिल सकेगा. इसके अलावा वॉटर वे को भी बढ़ावा मिल सकेगा.
गंगा किनारे इस तरह की व्यवस्थाओं पर हो रहा काम
बिहार में लगातार रोड कनेक्टिविटी को मजबूत किया जा रहा है. जेपी गंगा पथ के किनारे रिवरफ्रंट, सभ्यता द्वार, तितली पार्क और समग्र उद्यान भी बनाए जा रहे हैं. यानी कि आने वाले समय में गंगा किनारे पटना का यह पूरा मॉडर्न कॉरिडोर के रूप में डेवलप हो सकेगा. सुबह या फिर शाम के वक्त टहलने वाले लोगों से लेकर फोटोग्राफी के शौकीन युवाओं तक, यह पूरा क्षेत्र पटना का नया पसंदीदा स्पॉट बनने जा रहा है.
Also Read: बिहार के गांवों की बदलेगी सूरत, 3300 किलोमीटर लंबी सड़क के लिए मेगा प्लान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए