होलिका दहन और चंद्रग्रहण को लेकर ना हों कंफ्यूज, जानें सही समय और भद्रा का प्रभाव

Published by : Shaurya Punj Updated At : 26 Feb 2026 11:09 AM

विज्ञापन

होलिका दहन और चंद्रग्रहण

Holika Dahan 2026 and Chandra Grahan: इस साल 3 मार्च को फाल्गुन पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण लगेगा। सूतक, ग्रहण का समय और होली खेलने की शुभता को लेकर जानें ज्योतिषीय मान्यताएं।

विज्ञापन

राजकुमार लाल (रांची)

Holika Dahan 2026 and Chandra Grahan: इस वर्ष होलिका दहन 2 मार्च को किया जाएगा, लेकिन समय को लेकर अलग-अलग पंचांगों में थोड़ा अंतर है. वाराणसी पंचांग के अनुसार 2 मार्च की शाम 5:18 बजे से भद्रा लग जाएगी, जो रात्रि शेष 4:56 बजे तक रहेगी. भद्रा काल में होलिका दहन करना शुभ नहीं माना जाता, इसलिए 4:56 बजे के बाद ही दहन किया जाएगा. हालांकि, एक अन्य वाराणसी पंचांग के अनुसार रात 11:54 बजे से 12:50 बजे के बीच भद्रा पुच्छ में होलिका दहन किया जा सकता है, जिसे मान्य माना गया है.. मैथिली पंचांग के अनुसार भी भद्रा के कारण 5:10 बजे के बाद ही होलिका दहन करना उचित रहेगा.

पूर्णिमा के दिन मनाएं जाएंगे अन्य पर्व भी

2 मार्च को ही फाल्गुन पूर्णिमा का व्रत रखा जाएगा. इस दिन शाम 5:18 बजे से पूर्णिमा तिथि शुरू होगी, जो 3 मार्च की शाम 4:35 बजे तक रहेगी. इसी दिन स्नान-दान की पूर्णिमा, चैतन्य महाप्रभु की जयंती और डोलयात्रा भी मनाई जाएगी. उदयकालीन पूर्णिमा मिलने के कारण अधिकतर स्थानों पर रंगों का पर्व होली 4 मार्च को मनाया जाएगा. लेकिन काशी में परंपरा के अनुसार 3 मार्च को ही होली खेली जाएगी.

होला अष्टक का महत्व

मंगलवार से होला अष्टक शुरू हो चुका है. इसका समापन होलिका दहन के साथ होगा. मान्यता है कि होला अष्टक के आठ दिनों में किसी भी प्रकार के शुभ कार्य, जैसे विवाह, गृह प्रवेश या नया काम शुरू करना वर्जित होता है. पंडित कौशल कुमार मिश्र के अनुसार इस अवधि में शुभ कार्य करने से बचना चाहिए.

3 मार्च को चंद्रग्रहण

3 मार्च को फाल्गुन पूर्णिमा के दिन चंद्रग्रहण भी लगेगा. इसलिए इस दिन होली खेलना शुभ नहीं माना जा रहा है. यह ग्रहण पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और सिंह राशि में लगेगा. ग्रहण का स्पर्श दोपहर 3:20 बजे होगा, मध्यकाल शाम 5:05 बजे और मोक्ष 6:48 बजे होगा. रांची में यह ग्रहण लगभग 5:51 बजे चंद्रोदय के समय दिखाई देगा. चंद्रग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक लग जाता है. इसलिए मंगलवार सुबह 8:51 बजे के बाद मंदिरों के पट बंद कर दिए जाएंगे और शाम 6:48 बजे के बाद फिर खोले जाएंगे. यह ग्रहण भारत के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया, जापान, कोरिया और रूस में भी दिखाई देगा. ग्रहण की कुल अवधि लगभग 1 घंटा 19 मिनट की होगी, जबकि खंड चंद्रग्रहण की अवधि 3 घंटे 28 मिनट बताई गई है.

वर्ष 2026-27 के ग्रहण

  • वर्ष 2026-27 में कुल तीन ग्रहण लगेंगे. इनमें दो सूर्य ग्रहण और एक चंद्र ग्रहण शामिल है.
  • 12 अगस्त को खग्रास सूर्य ग्रहण लगेगा, जो भारत में दिखाई नहीं देगा.
  • 28 अगस्त को खंड चंद्रग्रहण लगेगा, जो भारत में दृश्य नहीं होगा.
  • 6 फरवरी 2027 को कंकणाकृति सूर्यग्रहण लगेगा, यह भी भारत में नहीं दिखेगा.

रंगभरी एकादशी से होली का उत्सव आरंभ

27 फरवरी को रंगभरी एकादशी है. इस दिन रात 9:58 बजे तक एकादशी तिथि रहेगी. काशी में इसी दिन से होली उत्सव की शुरुआत मानी जाती है. श्री राम जानकी तपोवन मंदिर में शाम 4 बजे से होली मिलन कार्यक्रम होगा. महंत ओम प्रकाश शरण ने बताया कि इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है.

प्रदोष व्रत और विशेष योग

1 मार्च को प्रदोष व्रत रखा जाएगा. इस दिन रवि पुष्य योग का विशेष संयोग बन रहा है, जो पूजा-अर्चना, मंत्र सिद्धि और यंत्र निर्माण के लिए बहुत शुभ माना जाता है. साथ ही इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग और यायी जयद योग भी बन रहे हैं. इन शुभ संयोगों के कारण 1 मार्च का दिन धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण और फलदायी माना जा रहा है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola