घायल लावारिश गाय का कराया इलाज

खुश्कीबाग ओवर ब्रिज के निकट वाहन की ठोकर से घायल गाय का विश्व हिन्दू युवा वाहिनी संघ के कार्यकर्ताओं ने इलाज करावा कर मानवता का परिचय दिया.
पूर्णिया. खुश्कीबाग ओवर ब्रिज के निकट वाहन की ठोकर से घायल गाय का विश्व हिन्दू युवा वाहिनी संघ के कार्यकर्ताओं ने इलाज करावा कर मानवता का परिचय दिया. संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने बताया कि गाय की गंभीर स्थिति को देखकर उसे पशुपालन विभाग के मवेशी चिकित्सक डॉ राजीव कुमार से इलाज कराया गया. गाय का एक पैर बुरी तरह जख्मी हो गया था. उन्होने कहा है कि अगर कोई लावारिश गाय ऐसी स्थिति में मिले तो फौरन संगठन को सूचित करें ताकि हम अपनी गौ सेवा के माध्यम से उनका सही समय पर सही उपचार करवा सकें. इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार,नगर अध्यक्ष अमर चौधरी, नगर उपाध्यक्ष सोनू कुमार, मनोज सिंह, प्रखंड अध्यक्ष सचिन कुमार महतो, रजत कुमार महतो, विवेक पासवान, आनंद कुमार सिंह अन्य उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




