महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधित दी जानकारी

Edited by ARUN KUMAR
Updated:
विज्ञापन

केनगर

विज्ञापन

केनगर. प्रखंड के बिठनौली पश्चिम पंचायत अंतर्गत डैनी शर्मा टोला में केनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के बीसीएम कंचन कुमारी के नेतृत्व में स्वास्थ्य एवं पोषण कार्यक्रम के सुदृढ़ीकरण को लेकर समुदाय जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया. प्रखंड स्वास्थ्य समन्वयक अंजनी मिश्रा द्बारा आयोजित बैठक में खासकर महिलाओं के स्वास्थ्य से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारी विस्तार से दी गयी. इसमें प्रसव पूर्व जांच, प्रसव पश्चात जांच, अनिमिया, उच्च जोखिम वाले प्रसव, टीकाकरण, परिवार नियोजन, गोद भराई, अन्न प्राशन, वृद्धि निगरानी, कंगारू मदर केयर, कुपोषित बच्चों की पहचान करके रेफरल स्वास्थ्य केन्द्र भेजने सहित कई अन्य विषय शामिल है. इस मौके पर एएनएम अंशू प्रिया एवं आशा फेसिलेटर सबीना खातुन, आशा गुड्डी कुमारी, रंजू कुमारी तथा सेविका बबली कुमारी, वरुण कुमारी तथा अन्य जाहिद हुसैन एवं करीब एक दर्जन से अधिक स्थानीय समुदाय के लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन