क्षेत्रीय कवि सम्मेलन में संग्राम भूमि टीकापट्टी भाग दो का लोकार्पण

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 06 Apr 2026 6:57 PM

विज्ञापन

टीकापट्टी में क्षेत्रीय कवि सम्मेलन व संग्राम भूमि टीकापट्टी भाग दो का लोकार्पण किया गया. कार्यक्रम का आयोजन स्वतंत्रता सेनानी सेवानिवृत्त शिक्षक सह लेखक मोहिचंद केशरी ने किया.

विज्ञापन

रूपौली. टीकापट्टी में क्षेत्रीय कवि सम्मेलन व संग्राम भूमि टीकापट्टी भाग दो का लोकार्पण किया गया. कार्यक्रम का आयोजन स्वतंत्रता सेनानी सेवानिवृत्त शिक्षक सह लेखक मोहिचंद केशरी ने किया. मंच का संचालन शिक्षक राजीव तथा जेडीयू जिला महासचिव संजय मंडल ने किया. इसमें मुख्य रूप से कवि क्षेत्र में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित उत्तमा केशरी भी उपस्थित रहीं. उन्होंने कार्यक्रम की अध्यक्षता की. कवियों ने कहा कि यह टीकापट्टी की भूमि और यह कार्यक्रम स्थल क्रांतिकारियों की भूमि है. यहां बड़े-बड़े महापुरुष का आगमन हुआ था, कार्यक्रम में मुखिया शांति देवी, पैक्स अध्यक्ष विनोद केशरी तथा सैकड़ों ग्रामीण ने भाग लिया.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन