आग लगने से घर जलकर राख
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 20 Nov 2025 6:28 PM
केनगर
केनगर. चम्पानगर थानाक्षेत्र के नगर पंचायत चम्पानगर के वार्ड संख्या 13 स्थित अयोध्या नगर आदिवासी टोला में गुरुवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे अचानक लगी आग से एक व्यक्ति का एक घर जलकर राख हो गया. साथ ही आग की चपेट में पड़ने से एक सुअर भी झुलस कर मर गया. एक घर जलने के बाद दूसरे घर में आग पकड़े जाने पर बड़ी मशक्कत झेलने के बाद महज एक घंटे के अंदर ही आग पर काबू पाकर दूसरे घर को आग से जलने से बचा लिया गया. जानकारी के अनुसार अग्निपीड़ित रामलाल हेम्ब्रम का पुत्र प्रदीप हेम्ब्रम है. अग्निपीड़ित ने बताया कि घर में अचानक लगी आग से धान, चावल, मक्का, गेहूं, कपड़ा, फर्नीचर सहित करीब 1 लाख रुपये का नुकसान पहुंचा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










