ePaper

शॉर्ट सर्किट से लगी आग में घर व दुकान जले, आठ लाख का हुआ नुकसान

Updated at : 20 Jul 2025 5:42 PM (IST)
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट से लगी आग में घर व दुकान जले, आठ लाख का हुआ नुकसान

आठ लाख का हुआ नुकसान

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पूर्णिया पूर्व. मुफस्सिल थानाक्षेत्र के बीरपुर पंचायत के वार्ड नंबर 7 में रविवार सुबह 3 बजे एक घर में आग लग गई . बिजली के शॉर्ट सर्किट से शुरू हुई आग ने वीरपुर निवासी मंगल सिंह के घर और उससे सटी दुकान को चपेट में ले लिया. जब घर में धुआं भरने लगा और आग की लपटें तेज हुईं, तब घरवालों की नींद खुली. परिजनों ने बाहर निकलकर अपनी जान बचायी. घर में रखे दो लाख रुपए नगद, जरूरी कागजात, अनाज, कपड़े और जेवरात जल गए. दुकान में रखा सारा सामान भी आग की भेंट चढ़ गया. कुल मिलाकर लगभग 8 लाख रुपये का नुकसान हुआ है. ग्रामीणों ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी. दमकल की टीम जब तक मौके पर पहुंची, तब तक घर और दुकान जलकर राख हो चुके थे .राजस्व कर्मचारी योगेंद्र प्रसाद ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया. प्रशासन ने पीड़ित परिवार को प्लास्टिक शीट, सूखा राशन और अन्य जरूरी सामान की मदद दी है. फोटो. 20 पूर्णिया 7-आग में जला घर व सामान

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन