बनमनखी नगर परिषद के सभी वार्डों में लगेगी हाइमास्ट लाइट : संजना देवी

Updated:
विज्ञापन
बनमनखी नगर परिषद के सभी वार्डों में लगेगी हाइमास्ट लाइट : संजना देवी

बनमनखी नगर परिषद

विज्ञापन

बनमनखी. नगर परिषद की सभापति संजना देवी एवं समाजसेवी नरेश यादव ने नगर भ्रमण के क्रम में वार्ड वासियों के साथ वार्ड में विकास कार्यों को लेकर संवाद किया.सभापति संजना देवी ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र के सभी वार्डो में आवश्यकता अनुसार हाईमास्ट लाइट लगाए जा रहे हैं.हाईमास्ट लाइट लग जाने से निश्चित रूप से स्थानीय लोगों सहित राहगीरों को सुविधा होगी .उन्होंने कहा कि आपके वार्ड में कई योजनाएं प्रक्रियाधीन हैं.आगे भी जरूरत के अनुसार वार्ड में विकास पूरक कार्य किए जाएंगे.कहा कि आम लोगों के सहयोग से नगर परिषद द्वारा लगातार विकास का काम किया जा रहा हैं,जो आगे भी जारी रहेगा.उन्होंने स्थानीय लोगों से लगाए जा रहे हाईमास्ट की देखरेख की अपील की. कहा कि अनावश्यक दिन में लाइट जलता है तो इसे बंद करवाएं.मौके पर मुख्य रूप से समाजसेवी नरेश यादव ,नवीन यादव,सीरीज पासवान वार्ड पार्षद गोपाल मंडल,श्यामानंद यादव रूपेश कुमार यादव ,पंकज कुमार,सूरज मंडल कमलेश्वरी राम,शंकर कुमार सुमन ,उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि वकील मंडल, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि संजय कुमार ठाकुर,ठाकुर रणजीत सिंह, सरोज चौधरी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अभिषेक भास्कर

लेखक के बारे में

By अभिषेक भास्कर

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन