बाइक सवार उचक्कों ने युवती का पर्स छीनकर हुआ फरार

Published by : ARUN KUMAR Updated At : 20 Nov 2025 6:53 PM

विज्ञापन

पूर्णिया

विज्ञापन

पूर्णिया. टोटो से पूर्णिया कोर्ट स्टेशन ट्रेन पकड़ने जा रही एक युवती के हाथ से बाइक सवार बदमाशों ने जेल चौक ग्रीन पार्क के पास पर्स छीन कर फरार हो गया. इस मामले में पीड़ित युवती उवर्शी चौहान के भाई हेमंत कुमार ने घटना की लिखित सूचना केहाट थाना में दिया है. युवती के भाई हेमंत कुमार ने बताया कि यह घटना बीते 16 नवम्बर की शाम साढ़े छह बजे से 7 बजे के बीच की है. जब उसकी बहन पॉलिटेक्निक चौक से अपनी मां के साथ टोटो पर सवार होकर कोर्ट स्टेशन जा रही थी, तभी बाइक सवार दो बदमाश उवर्शी के हाथ से पर्स छीनकर गिरजा चौक की ओर तेजी से भाग गया.घटना के बाद बहन के कहने पर उसने केहाट थाना में सनहा दर्ज करवा दिया है. गुरूवार को पटना से परीक्षा देकर जब उसकी बहन पूर्णिया पहुंची, तो उसने केहाट थाना पहुंचकर वहां की पुलिस को आपबीती सुनायी. उवर्शी ने बताया कि पर्स में कान का सोने का रिंग, जिसकी कीमत 10 हजार रूपये, एक मोबाइल फोन भी था. केहाट थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि पुलिस सनहा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन