मुद्दे की बात करने की बजाय जनता को गुमराह कर रही सरकार : बिजेन्द्र यादव

Updated:
विज्ञापन

बिजेन्द्र यादव बोले

विज्ञापन

पूर्णिया. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष बिजेंन्द्र यादव ने कहा है कि एनडीए की सरकार जनसरोकार और मुद्दे की बात करने की बजाय जनता को गुमराह कर रही है. उन्होंने कहा है कि यह सरकार विकास, नौकरी, पलायन, स्वास्थ्य, शिक्षा, बेरोजगारी जैसे जनसरोकार के मुद्दे पर कभी बात नहीं करती जबकि जनता इन समस्याओं से जूझ रही है. यहां जारी बयान में श्री यादव ने कहा है कि सोना नहीं खरीदने, डीजल पेट्रोल नहीं खरीदने जैसी अपील जनता को गुमराह करने वाली है और देश की तमाम महिलाएं इसके विरोध में खड़ी हैं. अपने बयान में श्री यादव ने कहा है कि इस तरह नए-नए बयान देकर आम लोगों के बीच भ्रम फैलाया जा रहा है. श्री यादव ने कहा है कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी एवं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के सवालों का जवाब देने की बजाय सरकार केवल दिखावे और प्रचार की राजनीति में व्यस्त है. उन्होंने कहा है कि जनता अब समझ चुकी है कि केवल प्रतीकात्मक कार्यक्रमों और भाषणों से समस्याओं का समाधान नहीं होता, जनता को राहत चाहिए,रोजगार चाहिए, महंगाई से मुक्ति चाहिए और विकास की ठोस नीति चाहिए. पूर्व अध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता के असली मुद्दों को उठाने का काम करती है और आम लोगों की आवाज बन कर सरकार जवाब मांगती है.

विज्ञापन
AKHILESH CHANDRA

लेखक के बारे में

By AKHILESH CHANDRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन