शहर का विकास व नागरिकों को सुविधा मेरा लक्ष्य : विभा कुमारी
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
मधुबनी व हाउसिंग बोर्ड में महापौर ने किया हाइमास्ट लाईट का उद्घाटन
विज्ञापन
मधुबनी व हाउसिंग बोर्ड में महापौर ने किया हाइमास्ट लाईट का उद्घाटन
पूर्णिया. शहर को रौशन रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत एक कदम बढ़ाते हुए वार्ड नंबर एक अन्तर्गत मधुबनी कॉलोनी और वार्ड 14 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी शिव मंदिर प्रांगण में महापौर विभा कुमारी ने बीते रविवार की रात और वार्ड 14 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी शिव मंदिर प्रांगण में हाइमास्ट लाइट का उद्घाटन किया. इस मौके पर महापौर ने कहा कि शहर का विकास ही मेरा लक्ष्य है. शहर के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए मुझे जो कुछ भी करना पड़ेगा मैं करने को तैयार हूं. आपलोगों को सुविधा पहुंचाना ही हमारी प्राथमिकता है. आपलोगों की सुविधा एवं शहर की सुंदरता बढ़ाने के उद्देश्य से नित्य शहर में विकासपरक कार्य जारी है जो आगे भी जारी रहेगा. बस, इसमें आपलोगों के सहयोग की आवश्यकता है. इस अवसर पर महापौर ने कहा कि नगर निगम द्वारा शहर की सुंदरता को लेकर लगातार सड़क, नाला, हाइमास्ट लाईट, वेडिंग जोन आदि के निर्माण कराए जा रहे हैं. शहर की सुंदरता को लेकर भी नगर निगम द्वारा काफी कुछ कार्य किए जा रहे हैं. निगम द्वारा शहर के सभी वार्डों में जरूरत के अनुसार हाइमास्ट लाइट लगाए जा रहे हैं. कई वार्डों में हाइमास्ट लाइट लगाने का कार्य पूर्ण हो चुका है जबकि कई वार्डों में प्रक्रियाधीन है. उन्होंने कहा कि शहर में विभिन्न जगहों पर हाइमास्ट लाइट लगने के बाद स्थानीय लोगों को काफी सुविधा हो रही है जबकि शहर की सुंदरता भी बढ़ गयी है. इस मौके पर मुख्य रूप से वार्ड पार्षद कृष्ण कुमार पासवान, सुरेश सिंह, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि बहादुर यादव, मनोज सिंह, मुकेश राय, दिलीप चौधरी, मन्नू झा, रामेश्वर सिंह, जायसवाल जी, सुधीर यादव, सुबोध पाल, मंटू पाल सहित कई गणमान्य एवं स्थानीय लोग मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










