असाइनमेंट जमा करने को शिक्षार्थियों का जमावड़ा
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 31 Mar 2026 6:18 PM
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय
पूर्णिया. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के सत्रीय कार्य जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च होने के कारण मंगलवार को पूर्णिया कॉलेज अध्ययन केंद्र पर मंगलवार को शिक्षार्थियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. महावीर जयंती के अवसर पर कार्यालय बंद रहने के बावजूद शिक्षार्थियों की सुविधा को देखते हुए सत्रीय कार्य जमा करने की विशेष व्यवस्था की गई. इसका उद्देश्य यह था कि किसी भी छात्र का सत्रीय कार्य समय पर जमा न होने के कारण उसके परीक्षा परिणाम पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े. इस दौरान लगभग 700 से अधिक शिक्षार्थियों ने अपना सत्रीय कार्य जमा किया. समन्वयक डॉ. मुजाहिद हुसैन एवं सहायक समन्वयक डॉ. सूरज सिंह ने सभी शिक्षार्थियों का सत्रीय कार्य सफलतापूर्वक जमा करवाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










