गजेंद्र के अनैतिक काम से परेशान होकर नीतीश ने कर दी हत्या, गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

शुक्रवार की रात को सदर थानाक्षेत्र के गुंडाचौक स्थित एक गोदाम के पीछे झाड़ी में मिली थी मजदूर की लाश

विज्ञापन

– शुक्रवार की रात को सदर थानाक्षेत्र के गुंडाचौक स्थित एक गोदाम के पीछे झाड़ी में मिली थी मजदूर की लाश -नीतीश ने पुलिस को बताया, शुक्रवार को गोदाम में अकेला देख गजेंद्र करना चाह रहा था अनैतिक काम पूर्णिया. पुराने विवाद के कारण श्रीनगर के मजदूर गजेंद्र चौधरी उर्फ गाजो की हत्या श्रीनगर के ही रहने वाले एक मजदूर नीतीश कुमार ने कुदाल का डंडा व ईंट से पीटकर कर दिया था. मजदूर गजेंद्र चौधरी की हत्या करनेवाले मुख्य आरोपित नीतीश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. सदर एसडीपीओ वन पंकज कुमार शर्मा ने सोमवार को बताया कि मजदूर की हत्या करनेवाले अभियुक्त ने अपना जुर्म कबूल करते हुए कहा कि उसने ही मजदूर गजेंद्र चौधरी उर्फ गाजो की हत्या ईंट व कुदाल का डंडा से नाक व मुंह पर वार कर किया था. उसने बताया कि मृतक उसके साथ अनैतिक काम करता था, जिससे वह परेशान रहता था. शुक्रवार की रात भी वह जब गोदाम में अकेले था, गजेंद्र चौधरी शराब के नशे में पहुंचा और उसके साथ अनैतिक काम करना चाहा. इस वजह से वह पहले ईंट से उसके मुंह पर वार कर दिया, जिससे वह वहीं गिर पड़ा. फिर उसने कुदाल का डंडा से मुंह व सर पर मारा, जिससे उसकी मौत हो गयी. गिरफ्तार आरोपित ने सदर थाना पुलिस को घटना स्थल पर ले जाकर कुदाल का डंडा भी दिया है. उसने यह भी बताया कि वह रात में ही गजेन्द्र को उठाकर दीवार के उस पार फेंक दिया और फिर उसे झाड़ी में छुपा दिया था. उसने सोचा की सुबह उसे दूसरी जगह लेजाकर फेंक देगा. गौरतलब है कि बीते शुक्रवार को मजदूर गजेंद्र चौधरी उर्फ गाजो उम्र 40 वर्ष अपने घर श्रीनगर थाना क्षेत्र के उदयनगर डहरिया वार्ड 12 से पूर्णिया गुलाबबाग मजदूरी करने आया था. रात होने के कारण वह अपने एक साथी मजदूर के साथ गुंडाचौक स्थित गोदाम में रह गया. जहां उसे साथी मजदूर ने ही ईंट व कुदाल का डंडा से हमला कर उसकी हत्या कर लाश को गुंडाचौक स्थित न्यू पानी टंकी के पास एक गोदाम के पीछे स्थित बाउंड्री बाल किया हुए एक खाली जमीन की झाड़ी में छुपा दिया था. हत्या की सूचना मिलते ही मृतक मजदूर की पत्नी रेखा देवी अपने अन्य परिजनों के साथ सदर थाना पहुंची. मृतक मजदूर की पत्नी रेखा देवी के आवेदन पर ही हत्या का मामला दर्ज किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन