मारपीट मामले में फरार आरोपित गिरफ्तार
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 10 Oct 2025 6:47 PM
अमौर थानाक्षेत्र में बीती रात हुई पुलिस छापेमारी में मारपीट के मामले के एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया.
अमौर. अमौर थानाक्षेत्र में बीती रात हुई पुलिस छापेमारी में मारपीट के मामले के एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपित मो हिदायतुल साकिन बागढर, पंचायत धुरपैली, थाना अमौर, जिला पूर्णिया का निवासी बताया गया जो अमौर थाना कांड संख्या 294/25 का नामजद अभियुक्त रहा है. कांड के अनुसंधानकर्ता एसआई मो बाबूद्दीन ने पुलिस बल के साथ बागढर गांव में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अभियुक्त मो हिदायतुल को थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है और कांड से जुड़े अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










