ePaper

चोरी की चार बाइक के साथ चार बदमाश धराये

Updated at : 15 Apr 2025 6:24 PM (IST)
विज्ञापन
चोरी की चार बाइक के साथ चार बदमाश धराये

अमौर

विज्ञापन

प्रतिनिधि, अमौर. अमौर पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने चार बदमाशों को पकड़ा है. इसके कब्जे से चोरी की चार मोटरसाइकिलें बरामद की है. थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि गत रात अमौर थाना के पुअनि अनन्त राम, सअनि विरेन्द्र कुमार सिंह सशस्त्र पुलिस के साथ रात्रि गश्ती पर निकले थे. गश्ती के दौरान दलमालपूर चौक में गुप्त सूचना मिली कि धुरपैली पंचायत के पिपरा एवं धुरपैली गांव के कई लोग अपने घरों में चोरी की बाइक रखे हुए है. सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्यवाई के लिए वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुए पुअनि अनन्त राम ने साथ के पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र पुलिस बल के साथ धुरपैली पंचायत के चार अलग अलग स्थानों पर छापेमारी कर चार बदमाश को गिरफ्तार कर लिया. इसके घर से चोरी की चार मोटर साईकिल बरामद हुई. पकड़ाये चारो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार बाइक चोर गिरोह नीरज कुमार उम्र 25 वर्ष पिता राजेश विश्वास, साकिन पिपरा, 2) भूदेव विश्वास उम्र 42 वर्ष पिता स्व. राम लाल विश्वास व मोनू कुमार उम्र 23 वर्ष पिता भूदेव विश्वास साकिन धुरपैली एवं प्रह्लाद विश्वास पिता स्व राम लाल विश्वास साकिन धुरपैली सभी थाना अमौर जिला पूर्णया का निवासी बताया गया है. बरामद चोरी के मोटर साईकिलों में एक हीरो कम्पनी के सुपर स्पेलैन्ड, एक हीरो स्पेलैन्डर प्लस, एवं दो ग्लैमर मोटर साइकिल शामिल है. थानाध्यक्ष ने बताया कि इस संबंध में पुअनि अनन्त राम द्वारा अमौर थाना कांड सं० 156/25 के तहत मामला दर्ज कराया गया है और गिरफ्तार चारो आरोपितों को न्यायायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन