भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट में चार घायल, एक रेफर

Updated:
विज्ञापन

रेफर

विज्ञापन

श्रीनगर. थानाक्षेत्र के खुट्टी हसेली पंचायत के कदगामा गांव के वार्ड संख्या नाै में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दोनों पक्ष के चार व्यक्ति घायल हुए हैं . सभी घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीनगर में लाया गया. जहां एक व्यक्ति की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे राजकीय अस्पताल पूर्णिया भेज दिया जहां घायल व्यक्ति का इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार कदगामा गांव निवासी नूरहुसैन एवं मेराज आलम के बीच आपसी भूमि की घेराबंदी को लेकर विवाद हो गया. इस कारण दोनों पक्ष के बीच मारपीट की घटना घटित हो गई .इस घटना में मोहम्मद नूरहसैन एवं उनकी पत्नी गुलशन आरा गंभीर रूप से घायल हो गए . वहीं दूसरे पक्ष के मेराज आलम एवं उनकी पत्नी भी घायल हो गये है. थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने बताया कि घटना को लेकर दोनों पक्ष की ओर से आवेदन आया है .जांच की जा रही है .जांच के बाद अग्रेतर कारवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन