बिस्कोमान कृषक सेवा केंद्र खुलने से किसानों में खुशी

बिस्कोमान कृषक सेवा केंद्र फिर से चालू
धमदाहा. कोर्ट के आदेश के बाद बिस्कोमान कृषक सेवा केंद्र फिर से चालू होने पर किसानों में खुशी का माहौल है. गौरतलब है कि 24 सितंबर 2023 को धमदाहा एसडीओ राजीव कुमार ने बिस्कोमान कृषक सेवा केंद्र के गोदाम का औचक निरीक्षण किया था . इसमें स्टॉक को लेकर हेराफेरी की बात सामने आयी थी. इसके बाद एसडीओ के आदेश पर बीएओ ने बिस्कोमान कृषक सेवा केंद्र के प्रभारी पर धमदाहा थाने में मामला दर्ज कराते हुए गोदाम को सील कर दिया था. इस बीच आरोपी प्रबंधक को जमानत मिल गयी लेकिन लेकिन बिस्कोमान कृषक सेवा केंद् को सील किए जाने के मामले की सुनवाई कोर्ट में चलती रही. कोर्ट ने 18 मई को इसे खोलने का आदेश जारी किया. इसके बाद इसे खोला गया है. फोटो. 20 पूर्णिया 17- बिस्कोमान कृषक सेवा केंद्र
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




