कृषि अधिकारियों ने धमदाहा क्षेत्र में हुई फसल क्षति का किया मुआयना

Published by : SATYENDRA SINHA Updated At : 24 Mar 2026 6:50 PM

विज्ञापन

पूर्णिया

विज्ञापन

पूर्णिया. बीते दिनों जिले में आयी आंधी और असामयिक वर्षा से किसानों के फसल नुकसान को लेकर जिला कृषि पदाधिकारी हरिद्वार प्रसाद चौरसिया ने धमदाहा अनुमंडल के विभिन्न इलाकों का निरीक्षण किया. इस दौरान धमदाहा के अनुमंडल एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारियों के साथ- साथ कृषि समन्वयक और किसान सलाहकार भी उपस्थित रहे. कृषि अधिकारियों ने धमदाहा अनुमंडल के दमैली, सरसी, चंपावती, पारसमणी, मिल्की आदि क्षेत्रो में प्रभावित फसल का संयुक्त रूप जायजा लिया और वहां के किसानों से मिलकर उनके खेतों पर पहुंच कर फसल क्षति का आंकलन किया. इसी क्रम में पंचायत के राकेश रंजन, टुनटुन पासवान, सुमन चौधरी, आशीष एवं लोकेश चौधरी आदि किसानों के खेतों में जाकर प्रभावित फसल का जायजा लिया गया. विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार जिन किसानों द्वारा आंधी और पानी के आने से एक दो दिन पहले की गयी फसल में सिंचाई, लेट से बुवाई और आलू की फसल लेने के बाद की गई मक्के की बुवाई वाली फसलें ज्यादातर प्रभावित हुई हैं. कुछ ऐसे भी खेत प्रभावित देखे गए जो समय से बोए गए थे परंतु सड़क के किनारे से कुछ भाग में गिरे एवं झुके पाये गये. कृषि दल के निरीक्षण के दौरान दमैली पंचायत के मुखिया अमित कुमार भी मौके पर उपस्थित थे. उनसे भी पूरे पंचायत एवं आस पास के पंचायतों के बारे में भी फसल प्रभावित होने के संबंध में कृषि अधिकारियों ने जानकारी ली. उक्त सम्बन्ध में विभाग द्वारा किसान सलाहकार और कृषि समन्वयक को किसानों से संपर्क कर प्रभावित रकबा का निरीक्षण कर प्रतिवेदन तैयार करने का निदेश दिया गया है ताकि फसल क्षति के लिए क्षतिपूर्ति हेतु अविलम्ब अग्रेतर कार्यवाई की जा सके.

विज्ञापन
SATYENDRA SINHA

लेखक के बारे में

By SATYENDRA SINHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन