थानाध्यक्ष ने की गैस एजेंसी व गोदामों के स्टॉक की जांच
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 24 Mar 2026 6:53 PM
जलालगढ़
जलालगढ़. एलपीजी गैस सिलेंडर की नियमित जांच के दौरान जलालगढ़ थानाध्यक्ष ने क्षेत्र के विभिन्न गैस एजेंसी व गोदामों के स्टॉक की जांच की. सोमवार को थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने जलालगढ़ प्रखंड के भारत गैस और इंडेन गैस एजेंसी की जांच की. इसमें वास्तविक स्थिति का जायजा लिया. साथ ही मौजूद उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर नियमानुसार उपलब्ध हो सके इसका निर्देश एजेंसी संचालकों को दिया. इस दौरान इंडेन गैस एजेंसी में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर स्टॉक में मिला. जबकि कमर्शियल गैस सिलेंडर शून्य बताया गया. जबकि भारत गैस एजेंसी में घरेलू एवं कमर्शियल गैस सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में मौजूद मिला. थानाध्यक्ष ने बताया कि एजेंसी संचालकों एवं कर्मियों को निर्देश दिया गया कि बिना बुकिंग व पर्ची कटे किसी किसी भी उपभोक्ता को गैस सिलेंडर नहीं देना है. पदाधिकारी ने बताया कि उपभोक्ताओं के संख्या के हिसाब से गैस सिलेंडर की उपलब्धता में कोई समस्या नहीं है. इसके लिए लगातार क्षेत्र में प्रशासन द्वारा निगरानी की जा रही है. बताया कि कालाबाजारी नहीं हो इसके लिए पुलिस बल गश्त के दौरान ध्यान रख रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










