अग्निशमन विभाग ने ग्रामीणों को सिखाए आग से बचाव के गुर
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 24 Mar 2026 6:56 PM
गर्मी के मौसम की दस्तक
अमौर. गर्मी के मौसम की दस्तक के साथ ही अगलगी की घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है.इसी के मद्देनजर जिला अग्निशमन विभाग के निर्देश पर अमौर थाना के अग्निशमन पुलिस कर्मियों द्वारा जनजागरूकता अभियान चलाया गया. प्रखंड के खारहिया और विष्णुपुर गांवों में विशेष मॉकड्रिल का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों को आग से बचाव और सुरक्षा के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गईअमौर थाना के अग्निशमन दस्ता ने गांव के सार्वजनिक स्थानों पर ग्रामीणों को इकट्ठा कर आग बुझाने का जीवंत प्रदर्शन किया.इस दौरान टीम ने बताया कि यदि घर में गैस सिलेंडर या रसोई में अचानक आग लग जाए, तो घबराने की बजाय सूझबूझ से नियंत्रित कर सकते हैं. अग्निशमक चालक सुशील कुमार ने दिखाया कि गीले बोरे या कंबल की मदद से ऑक्सीजन की सप्लाई काटकर सिलेंडर की आग को कैसे तुरंत बुझाया जा सकता है.साथ ही खाना बनाने के बाद रेगुलेटर बंद करने और बिजली के शॉर्ट सर्किट से बचने के लिए पुराने तारों को बदलने की सलाह दी गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










