शिवानी देवी विद्या मंदिर के आचार्य को दी विदाई

Published by : ARUN KUMAR Updated At : 02 Apr 2026 6:04 PM

विज्ञापन

पूर्णिया.

विज्ञापन

पूर्णिया. शहर के गुलाबबाग स्थित शिवानी देवी सरस्वती विद्या मंदिर में आचार्य सुनील कुमार ठाकुर के सम्मान में एक भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अध्यक्ष डॉ. हरिनंदन रॉय मौजूद थे. विशिष्ट अतिथियों में सचिव सह पूर्णिया विभाग के विभाग निरीक्षक गणेश प्रसाद, संरक्षक संतोष पुगलिया , विभाग संयोजक बीरेंद्र कुमार मेहता, उपाध्यक्ष विजय राय सरस्वती विद्या मंदिर बाघमारा के प्रधानाचार्य मनोज कुमार सिंह विशेष रूप से मौजूद थे. स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्रमोहन प्रसाद यादव एवं विद्यालय के सभी आचार्य बंधु-भगिनी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे. इस मौके पर अतिथियों ने आचार्य श्री ठाकुर के दीर्घकालीन सेवा-काल, उनके अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में उनके योगदान की सराहना की. वक्ताओं ने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ, सुखद जीवन की कामना की. विद्यालय परिवार की ओर से आचार्य श्री ठाकुर को अंगवस्त्र, पुष्पमाला एवं स्मृति-चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया. अपने विदाई उद्बोधन में श्री ठाकुर ने विद्यालय में बिताए गए अपने अनुभवों को साझा करते हुए सभी सहकर्मियों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया. धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह का समापन हुआ.

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन