जीवन में सफलता पाने के लिए निरंतर सीखने की इच्छा, आत्मविश्वास व सही दिशा में मेहनत महत्वपूर्ण

Edited by ARUN KUMAR
Updated:
विज्ञापन

मिल्लिया पॉलिटेक्निक, रामबाग, पूर्णिया में 2022-2025 बैच के वरिष्ठ छात्रों को एक भावुक और यादगार विदाई दी गयी. यह कार्यक्रम जूनियर बैच 2023-2026 के छात्रों द्वारा बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ आयोजित किया गया.

विज्ञापन

मिल्लिया पॉलिटेक्निक में 2022-2025 बैच के छात्रों को दी गयी विदाई पूर्णिया. मिल्लिया पॉलिटेक्निक, रामबाग, पूर्णिया में 2022-2025 बैच के वरिष्ठ छात्रों को एक भावुक और यादगार विदाई दी गयी. यह कार्यक्रम जूनियर बैच 2023-2026 के छात्रों द्वारा बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ आयोजित किया गया. विदाई समारोह के मुख्य अतिथि कॉलेज के प्राचार्य डॉ अरविंद कुमार ने कहा कि जीवन में सफलता पाने के लिए केवल डिग्री नहीं, बल्कि निरंतर सीखने की इच्छा, आत्मविश्वास और सही दिशा में मेहनत सबसे महत्वपूर्ण है. उन्होंने सभी छात्रों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जतायी कि वे कॉलेज का नाम रोशन करेंगे. इस पूरे कार्यक्रम के आयोजन में 2023-2026 बैच के छात्रों ने अहम भूमिका निभाई. मुख्य आयोजकों में ऋषु (सिविल), करण (सिविल), रौनक (मैकेनिकल), रमन (सिविल), पुष्कर (सिविल), प्रिंस (सिविल) और राज (सिविल) शामिल थे. इन छात्रों ने कार्यक्रम की सजावट, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और संचालन में अपनी जिम्मेदारियां बखूबी निभाईं. कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन