हाउसिंग कॉलोनी प्राथमिक विद्यालय में पांचवीं के छात्रों को समारोहपूर्वक विदाई

हाउसिंग कॉलोनी प्राथमिक विद्यालय
पूर्णिया. शहर के हाउसिंग कॉलोनी प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 5वीं के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर बीईओ नवीन कुमार शामिल थे. विद्यालय के शैक्षणिक सफर का एक पड़ाव पूरा कर आगे की पढ़ाई के लिए जा रहे नन्हे विद्यार्थियों को शिक्षकों और कनिष्ठ छात्रों ने नम आंखों से उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं. विदाई गीत और स्वागत गान की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया. 5वीं कक्षा के छात्रों ने भी विद्यालय में बिताए अपने अनुभवों को साझा किया और शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया. विद्यालय के प्रधानाध्यापक ज्योतिष कुमार मिश्रा व शिक्षकों ने सभी विदा होने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र भेंट कर सम्मानित किया . इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा किसी भी विद्यार्थी के जीवन की नींव होती है और इस विद्यालय से प्राप्त संस्कार उन्हें जीवन की हर परीक्षा में सफल बनाएंगे. शिक्षा वह कुंजी है जो सफलता के हर द्वार खोलती है. यहां से जाने के बाद आप जिस भी विद्यालय में जाएं, अनुशासन और कड़ी मेहनत को अपना साथी बनाए रखें. वहीं विदाई की इस बेला में छात्रों के चेहरों पर जहां नई कक्षा में जाने का उत्साह था, वहीं अपने पुराने स्कूल और गुरुओं को छोड़ने का गम भी साफ झलक रहा था. इस मौके पर विद्यालय के शिक्षकों में भूपेंद्र कुमार सिंह, संतोष कुमार, सोनी कुमारी, पूजा कुमारी, कुमारी वंदना, दुर्गेश कुमार, पूजा जायसवाल, बीबी इशरत जहां आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




