आनंदी देवी की पुण्यतिथि पर नेत्र जांच शिविर
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 05 Oct 2025 6:54 PM
धमदाहा
धमदाहा. मीरगंज नगर पंचायत के समाजसेवी कुमार वीरव्रत की पहल पर आनंदी देवी की पुण्यतिथि मनायी गयी. इस मौके पर लखन बाबू स्मारक चौक पर अखंड इंडिया आई हॉस्पिटल ने नेत्र जांच शिविर लगायी. अखंड इंडिया आई हॉस्पिटल के डॉक्टर चुनचुन कुमार एवं उनके सहयोगी चंद्रदेव शर्मा, विनोद कुमार पटेल, अंगद कुमार ने 50 मरीजों की जांच कर घर भेज दिया. वहीं 50 मरीज को ऑपरेशन हेतु चिह्नित किया गया. इस मौके पर भवेंद्र प्रसाद चौधरी, कुमार देवव्रत, कुमार वेदव्रत, कुमार सत्यव्रत, परमानंद ठाकुर, सत्यनारायण पंडित, संतोष ठाकुर, मुकेश केसरी समेत दर्जनों लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










