पूर्णिया में तीन दिनों तक देश भर के विशेषज्ञों का लगेगा जमघट

Edited by ARUN KUMAR
Updated:
विज्ञापन

कार्डियो डायबिटिक कांफ्रेंस आगामी चार अप्रैल से

विज्ञापन

राज्यस्तरीय कार्डियो डायबिटिक कांफ्रेंस आगामी चार अप्रैल से पूर्णिया. जिले में अगले माह तीन दिनों तक चलने वाले राज्यस्तरीय कार्डियो डायबिटिक कांफ्रेंस (सीसीडीएसआई कांफ्रेंस-2025) का आयोजन किया जा रहा है. आगामी 04 अप्रेल से 06 अप्रैल तक होनेवाले इस कांफ्रेंस का मुख्य उद्देश्य कार्डियक और डायबिटिक रोगों की पहचान, उपचार और रोकथाम में नवीनतम जानकारियां साझा करना है. आयोजन की तैयारी को लेकर हुई एक बैठक के दौरान ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी, डॉ. आरके. मोदी ने बताया कि इस आयोजन में राज्यभर के विशेषज्ञ चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी और शोधकर्ताओं के भाग लेने की संभावना है. कांफ्रेंस की शुरुआत 04 अप्रैल से होगी, जिसमें कार्डियक और डायबिटिक रोगों के उपचार के लिए नवीनतम शोध, चिकित्सा पद्धतियों और उपचार के उपायों पर चर्चा की जाएगी. इस कांफ्रेंस में विशेष रूप से एनसीडी यानि नॉन कम्युनिकेबल डिजीज, डायबिटीज़, हृदय रोग, कैंसर, श्वसन रोग और उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियों पर भी गहन चर्चा की जाएगी. उन्होंने इस बात पर भी चिंता जताई कि भारत में इसके मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है और यह देश के स्वास्थ्य ढांचे के समक्ष एक बड़ी चुनौती है. वहीं कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के प्रमुख डॉ. अभय कुमार ने कहा कि यदि इन बीमारियों की रोकथाम हेतु समय रहते कदम नहीं उठाया जाय तो आने वाले समय में इसका स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ेगा. उन्होंने कहा कि नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार, शारीरिक व्यायाम और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देकर इन बीमारियों पर नियंत्रण किया जा सकता है. उन्होंने यह भी बताया कि कांफ्रेंस के दौरान एक और जीवन रक्षक प्रक्रिया सीपीआर के बारे में भी चर्चा की जाएगी जिससे दिल की धड़कन को फिर से शुरू करने में मदद करती है और यह क्रिया मस्तिष्क तक ऑक्सीजन की आपूर्ति को बनाए रखती है. यह कार्यक्रम चिकित्सकों, इंटर्न और सामान्य जनता के लिए विशेष रूप से लाभकारी साबित होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन