गांवों में कांग्रेस ने चलाया हर घर पार्टी का झंडा कार्यक्रम

Updated:
विज्ञापन

बैसा

विज्ञापन

बैसा. कांग्रेस के जिला महासचिव सिकन्दर आलम उर्फ दारा के नेतृत्व में अमौर विधानसभा के दर्जनों गांव में जन आक्रोश चौपाल एवं हर घर झंडा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर कांग्रेस जिला महासचिव सह मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष सिकन्दर आलम उर्फ दारा ने कहा कि आप सभी के उत्साह को देखकर ऐसा लगता है कि बहुत जल्द बिहार में भी कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी. इस अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया। और कांग्रेस पार्टी का झंडा उनके घरों पर लगाया. साथ ही कांग्रेस पार्टी की बहुआयामी सोच, जनकल्याणकारी नीतियों और गरीब, मजदूर, किसान एवं वंचित वर्गों के प्रति समर्पण को लेकर जागरूकता फैलायी गई. वहीं लोगों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया और अभियान को भरपूर समर्थन दिया. कांग्रेस जिला महासचिव सिकन्दर आलम उर्फ दारा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव मजदूरों, कामगारों और गरीबों के हक की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी लड़ती रहेगी. उन्होंने बताया कि बिहार प्रदेश कांग्रेस के ऊर्जावान अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी गरीबों, किसानों और श्रमिक वर्ग के हितों के लिए निरंतर संघर्ष कर रही है।.सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत बनाने की शपथ ली. साथ ही हर घर झंडा महाभियान को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन