निगरानी समिति की बैठक में उचित मूल्य पर बीज उपलब्ध कराने पर जोर

Updated:
विज्ञापन

निगरानी समिति की बैठक

विज्ञापन

श्रीनगर. कृषि कार्यालय सभागार परिसर में एकदिवसीय प्रखंडस्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख शाहनवाज आलम की अध्यक्षता में आयोजित की गई . मुख्य रूप से बैठक में उप प्रमुख परवेज आलम, प्रखंड विकास पदाधिकारी गनोर पासवान, अंचलाधिकारी निकिता अग्रवाल, प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी अशोक कुमार पंजियार भी मौजूद थे. प्रखंड प्रमुख ने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से विचार किया गया कि कृषकों को सुलभ दर पर बीज उपलब्ध हो और उचित मूल्य पर उपलब्ध करायी जा सके. सरकार की जीरो टोलरेंस नीति के अंतर्गत सुनिश्चित करना और उनकी सतत निगरानी करने पर जोर दिया गया. रबी मौसम हेतु प्रखंड में फसलों की आच्छादित क्षेत्र के अनुसार उर्वरकों की आवश्यकता का आकलन करना आदि मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया. बैठक में प्रखंड कृषि समन्वयक धनंजय कुमार, प्रखंड कृषि सलाहकार , जनप्रतिनिधि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन