ePaper

स्कूली बच्चों में बुनियादी शिक्षा पर बल

Updated at : 05 Jul 2025 6:09 PM (IST)
विज्ञापन
स्कूली बच्चों में बुनियादी शिक्षा पर बल

भवानीपुर

विज्ञापन

भवानीपुर. प्रखंड क्षेत्र के बसंतपुर चिंतामणि उसकावरी पंचायत के प्राथमिक विद्यालय महेशपुर में शनिवार को मिशन निपुण बिहार दिवस के रूप में विद्यालय के प्रधानाध्यापक राकेश रोशन विद्यार्थी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया. उन्होंने कहा कि इसके तहत लक्ष्य को ससमय पूरा करने के लिए सरकारी विद्यालयों में कई गतिविधियां संचालित की जा रही हैं. इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि देश का प्रत्येक बच्चा 2026-27 तक कक्षा 01 से 03 के अंत तक आवश्यक रूप से बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मकता प्राप्त कर ले जिससे बच्चों में शुरू से शिक्षा के प्रति जागरूकता के साथ-साथ आत्मबल आए. मौके पर विद्यालय के छात्र छात्राएं एवं शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन