आज चार घंटे बाधित रहेगी बिजली

Published by : SATYENDRA SINHA Updated At : 06 Apr 2026 7:19 PM

विज्ञापन

आज शहर के कुछ इलाकों में बिजली की आपूर्ति चार घंटे तक बाधित रहेगी.

विज्ञापन

पूर्णिया. आज शहर के कुछ इलाकों में बिजली की आपूर्ति चार घंटे तक बाधित रहेगी. इस संबंध में जानकारी देते हुए सहायक विद्युत अभियंता (शहरी क्षेत्र) रोहित कौशिक ने बताया कि दिनांक 7 अप्रैल को जीएसटी ऑफिस के पास केबल लगाने हेतु मधुबनी पीएसएस से 11 केवी टाउन 1 और 11 केवी टाउन 3 फीडर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा रामबाग चौक पर एलटी लाइन में अत्यावश्यक कार्य हेतु 11 केवी रामबाग फीडर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक शटडाउन में रहेगा. जिससे कमिश्नरी ऑफिस, निगम चौक, कला भवन, बैंक कॉलोनी, थाना चौक, मजिस्ट्रेट कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, शास्त्री नगर, बड़ी मस्जिद मधुबनी के आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा रामबाग चौक, ड्राइवर टोला, प्रोफेसर कॉलोनी, राम रतन जी नगर, हॉप हॉस्पिटल, एसएनएसवाई रोड के आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से आवश्यकतानुसार प्रबंध कर लेने का अनुरोध किया है.

विज्ञापन
SATYENDRA SINHA

लेखक के बारे में

By SATYENDRA SINHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन