डीएम ने किया हेल्प डेस्क कोषांग का औचक निरीक्षण, दिये निर्देश

Published by : ARUN KUMAR Updated At : 10 Oct 2025 7:18 PM

विज्ञापन

जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने समाहरणालय स्थित एकीकृत कमान एवं नियंत्रण केंद्र पूर्णिया सह हेल्प डेस्क कोषांग का औचक निरीक्षण किया.

विज्ञापन

पूर्णिया. आसन्न विधानसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने समाहरणालय स्थित एकीकृत कमान एवं नियंत्रण केंद्र पूर्णिया सह हेल्प डेस्क कोषांग का औचक निरीक्षण किया. एकीकृत कमान एवं नियंत्रण केंद्र के दीवारों की जर्जर स्थिति, रोशनी, पंखा आदि की व्यवस्था पर असंतोष व्यक्त किया गया. मौके पर मौजूद कोषांग के वरीय प्रभारी पदाधिकारी एवं नोडल पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि त्वरित कार्रवाई कर एकीकृत कमान एवं नियंत्रण केंद्र सह हेल्प डेस्क कोषांग में बुनियादी सुविधा ससमय बहाल करें और साथ ही जिला नियंत्रण कक्ष में कार्यरत विभिन्न कोषांग से संबंधित बैनर एवं होर्डिंग भी लगाने का निर्देश दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन