गैस का निर्धारण दर बोर्ड तालिका पर प्रतिदिन करें प्रदर्शित : डीएम

Updated at : 31 Mar 2026 6:35 PM (IST)
विज्ञापन
गैस का निर्धारण दर बोर्ड तालिका पर प्रतिदिन करें प्रदर्शित : डीएम

एचपीसीएल बॉटलिंग प्लांट व गैस एजेंसी गोदामों का किया औचक निरीक्षण

विज्ञापन

डीएम ने पीएनजी प्लांट, एचपीसीएल बॉटलिंग प्लांट व गैस एजेंसी गोदामों का किया औचक निरीक्षण पूर्णिया. रसोई गैस को आमलोगों में उत्पन्न संशय के बीच डीएम अंशुल कुमार मंगलवार को बियाडा स्थित पीएनजी गैस प्लांट का जायजा लिया. उन्होने पीएनजी गैस प्रबंधक से गैस कनेक्शन तथा प्लांट के संचालन की विधि व्यवस्था और गैस कनेक्शन की अद्यतन स्थिति का विस्तृत जानकारी ली. जिलाधिकारी ने पीएनजी गैस प्लांट प्रबंधन को निर्देश दिया कि परिसर की साफ सफाई तथा गैस कनेक्शन से संबंधित पूर्ण व्योरा को बोर्ड के माध्यम से प्रदर्शित करें ताकि गैस कनेक्शन लेने में उपभोक्ताओं को सहूलियत हो सके.इसके बाद जिलाधिकारी एचपीसीएल बॉटलिंग प्लांट बियाडा के क्षेत्रीय कार्यालय, प्रशासकीय कार्यालय, सुरक्षा कक्ष तथा गैस स्ट्राॅक और वितरण व्यवस्था तथा कार्यप्राणी की विस्तृत जायजा लिया. गैस प्रबंधक द्वारा बताया गया कि पूर्व की तरह नियमित रूप से संबंधित एजेंसियों को प्रतिदिन गैस सिलेंडर की आपूर्ति की जा रही है. उन्होने जानकारी दी कि गैस सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है.मौके पर प्रबंधक को निर्देशित किया कि प्लांट गेट के सामने गैस सिलेंडर से संबंधित पूर्ण विवरणी व्यवस्था को बोर्ड के माध्यम से प्रदर्शित करें. इसके बाद जिलाधिकारी नेवालाल चौक स्थित रतन एचपी गैस गोदाम पहुंचे. मौके पर उपस्थित गोदाम प्रबंधक को निर्देश दिया गया की गैस का निर्धारण दर बोर्ड तालिका पर प्रतिदिन प्रदर्शित करें साथ ही उपभोक्ताओं को नियमानुकूल गैस सिलेंडर उपलब्ध करने का निर्देश दिया.निरीक्षण के क्रम में अपर समाहर्ता आपदा सुजय सिंह, अपर समाहर्ता सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी रवि शंकर उरांव, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी दिलीप सरकार, अनुमंडल पदाधिकारी सदर पूर्णिया श्वेताम दीक्षित, एडीएमओ प्रणव कुमार मौजूद थे. कंट्रोल रूम में आयी शिकायतों का भी किया अवलोकन इससे पहले जिला पदाधिकारी क्षेत्र भ्रमण के दौरान सर्वप्रथम समाहरणालय परिसर स्थित जिला आपातकालीन संचालन केंद्र आपदा प्रबंधन शाखा पूर्णिया का औचक निरीक्षण किया.उक्त जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नं:06454-242319/242317/242320 पर एलपीजी गैस से संबंधित प्राप्त शिकायतों के निष्पादन की अद्यतन स्थिति का जायजा लिया. मौके पर उपस्थित एडीएमओ प्रणव कुमार द्वारा बताया गया कि प्राप्त शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित गैस एजेंसियों से शत् प्रतिशत निष्पादन कराया जा रहा है.अभी तक एलपीजी गैस सिलेंडर से संबंधित कोई भी शिकायत लंबित नहीं है. जिलाधिकारी ने अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन को निर्देश दिया कि उक्त नियंत्रण कक्ष को जिला के नियंत्रण कक्ष में शिफ्ट कराना सुनिश्चित करें.

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन