मापी में मवेशी अस्पताल व कोहवारा पैक्स की जमीन के अतिक्रमण का खुलासा

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 02 Dec 2025 7:02 PM

विज्ञापन

केनगर

विज्ञापन

केनगर. नगर पंचायत चम्पानगर के पंचायत सरकार भवन से सटे पीछे मवेशी अस्पताल एवं कोहवारा पैक्स वाली जमीन के अतिक्रमण का खुलासा सोमवार को तब हुआ जब केनगर अंचल कार्यालय से राजस्व अधिकारी भवेश कुमार सिंह के साथ पहुंचे राजस्व कर्मचारी सुधीर कुमार व रंजन शोनी एवं सरकारी भू मापक चंद्रदेव कुमार और नित्यानंद राय की टीम ने जमीन की मापी की. पाया कि कुल रकबा में से आधा से कम रकबा में मवेशी अस्पताल, पैक्स गोदाम अवस्थित है तथा शेष भूमि पर अतिक्रमण कारियों का कब्जा है. आरओ भवेश कुमार सिंह ने बताया कि पैक्स गोदाम से सटे बिहार सरकार की जमीन पर एक महिला ने अपनी जमीन दावेदारी से संबंधित दस्तावेज में सिर्फ पूर्व से आवेदित बन्दोबस्त आवेदन पत्र प्रस्तुत किया जो अधिकार के लिए जायज नहीं है. आरओ भवेश कुमार सिंह ने बताया कि बिहार सरकार की जमीन अतिक्रमण से संबंधित लिखित शिकायत विभागीय अधिकारियों से की जायेगी. आदेश प्राप्त होते ही अतिक्रमण मुक्त करा दिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन