विश्व साइकिल दिवस पर गोआसी में जागरूकता रैली

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 03 Jun 2026 5:30 PM

विज्ञापन

विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर हरदा में युवाओं ने साइकिल जागरूकता रैली निकालकर स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मेरा युवा भारत कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित रैली को जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विज्ञापन

हरदा की रिपोर्ट :

प्रतिनिधि हरदा. मेरा युवा भारत कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में विश्व साइकिल दिवस पर केनगर प्रखंड के गोआसी पंचायत सरकार भवन परिसर से साइकिल जागरूकता रैली का आयोजन किया गया. रैली को गोआसी पंचायत के मुखिया अफरोज आलम एवं रहुआ मुखिया सूफिया परवीन ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. रैली में पंचायत के कई टोलों के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. मुखिया अफरोज आलम ने कहा कि साइकिल चलाना स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभदायक है.

सप्ताह में दो दिन साइकिल अवश्य चलाएं

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे कम से कम सप्ताह में दो दिन साइकिल अवश्य चलाएं तथा अन्य परिवार जनों साथ समाज के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें. वहीं रहुआ पंचायत की मुखिया सूफिया परवीन ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि साइकिल न केवल स्वास्थ्य को बेहतर बनाती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, स्थिरता एवं समानता को भी बढ़ावा देती है. उन्होंने युवाओं से दैनिक जीवन में साइकिल के अधिकाधिक उपयोग करने का आग्रह किया. कार्यक्रम मेंसाहिल फ़िरोज़, मेरा युवा भारत के कार्यालय सहायक प्रिय कुमार, लाडू स्वयंसेवक राजा बाबू, मो. इब्रार, श्याम कुमार, सनी कुमार , स्वच्छता पर्यवेक्षक गौतम कुमार सिन्हा सहित अन्य युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन