जिले में 0 से 05 वर्ष आयुवर्ग के बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

Published by : ARUN KUMAR Updated At : 03 Jun 2026 7:09 PM

विज्ञापन

पूर्णिया जिले में 28 जून से 2 जुलाई तक पल्स पोलियो राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। अभियान की सफल एवं शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

विज्ञापन

पूर्णिया से रिपोर्ट :

– 28 जून से 02 जुलाई 2026 तक राज्य के सभी जिलों में चलाया जाएगा अभियान

पूर्णिया. भारत सरकार के निर्देश के आलोक में राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा 28 जून से 02 जुलाई तक राज्य के सभी जिलों में पल्स पोलियो राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा. इसके तहत 0 से 5 वर्ष आयुवर्ग के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी. इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिला अंतर्गत सभी स्वास्थ्य अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक प्रशिक्षण सुनिश्चित किया जाएगा. इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी प्रखंड के स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक प्रशिक्षण उपलब्ध कराते हुए सभी बच्चों को पल्स पोलियो राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान चलाने का आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया गया है. जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ विनय मोहन ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान के प्रारंभ होने से पूर्व एवं अभियान के दौरान सभी स्तर पर कार्यरत टीककर्मियों एवं पर्यवेक्षकों का शत प्रतिशत प्रशिक्षण कराया जाएगा और प्रशिक्षण की गुणवत्ता सुनिश्चित किया जाएगा. कार्यक्रम में चक्र प्रारम्भ होने से कम से कम दस दिन पूर्व जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित करते हुए चक्र सम्बंधित तैयारी की समीक्षा एवं कार्य के उच्च गुणवत्ता बनाए रखने हेतु उचित दिशा निर्देश निर्गत किया जाएगा.

प्रशिक्षकों को आवश्यक निर्देश :

सिविल सर्जन डॉ प्रमोद कुमार कनौजिया ने बताया कि पल्स पोलियो राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के दौरान टीकाकर्मियों को अभियान में होने वाले वैक्सीन वेस्ट पर विशेष ध्यान देने हेतु प्रशिक्षकों को आवश्यक निर्देश दिया जाएगा ताकि वेस्ट का समुचित सदुपयोग संभव हो. इसके साथ ही यदि घर-घर टीकाकरण के उपरांत खुले हुए वायल में वैक्सीन बच जाता है तो उसका कोल्ड चैन मैंटेन करते हुए पुनः अगले दिन उपयोग किया जाएगा. इससे बच्चें पोलियो अभियान में भाग लेते हुए भविष्य में पोलियो ग्रसित होने से सुरक्षित रहेंगे और स्वस्थ्य जीवन का लाभ उठा सकेंगें.

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन