ePaper

ईश्वर की भक्ति से होता मानव जीवन का कल्याण : वेदानंद जी महाराज

Updated at : 13 Nov 2025 7:37 PM (IST)
विज्ञापन
ईश्वर की भक्ति से होता मानव जीवन का कल्याण : वेदानंद जी महाराज

वेदानंद जी महाराज

विज्ञापन

श्रीनगर. जगेली पंचायत के तारानगर मंडल टोला गांव में आयोजित दो दिवसीय पूर्णिया जिला भारती संतमत सत्संग का 63 वां वार्षिक अधिवेशन कार्यक्रम के समापन के दोरान परम पूज्य पाद आचार्य महर्षि वेदानंद जी महाराज ने कहा कि संतमत सत्संग के माध्यम से भक्ति करना मानव जीवन का बहुत भला होता है .मानव जीवन में हमेशा इस संसार में रहने के लिए नहीं आया. एक दिन संसार छोड़कर सभी को जाना पड़ेगा और अपने किए कर्म का हिसाब देना होगा. इसलिए जब तक मनुष्य जीवित रहता है उन्हें अपने ईश्वर की भक्ति करनी चाहिए. इससे मानव जीवन का कल्याण होता है . जो यहां समय निकालकर परमात्मा की भक्ति करते हैं उस मनुष्य का सब जगह कल्याण होता है .भला होता है. मनुष्य इस संसार में जो कुछ पुण्य करता है ईश्वर सब कुछ उनको देखता है प.रमात्मा की छाया से कोई बाहर नहीं है. सब मानव जीवन इस धरती पर परमात्मा की छाया के नीचे पलता है और फिर परमात्मा की देख रेख में संसार छोड़ता है. इसलिए संतमत सत्संग भक्ति करने का एक अच्छा रास्ता है ..इस कार्यक्रम में पूज्य स्वामी जग पारानंद जी महाराज महर्षि मेंही मठ सबौर भागलपुर, पूज्य स्वामी निरंजनानंद जी दिल्ली पूज्य स्वामी रामा रमन जी महाराज महर्षि मेंही मठ सबौर भागलपुर, पूज्यस्वामी अमित आनंदजी महाराज ने भी अपने प्रवचन में कहा कि हर मनुष्य को संसार छोड़कर एक दिन यहां से जाना पड़ेगा .इसलिए परमात्मा की भक्ति लाभदायक है .सबको हमेशा परमात्मा की भक्ति करते रहनी चाहिए. समस्त ग्रामीणों द्वारा आयोजित संतमत सत्संग में बसगड़ा ,तारानगर ,गोढा कामत, जगेली तारानगर कोऑपरेटिव बाजार, विश्वास टोला, श्रीनगर पुरानी बाजार ,मेहता टोला, रजवार टोला, हसेली ओड़िया ,मेहता टोला ,,उदय नगर बेलदारी टोला, अमर मंडल चौक सहित दर्जनों गांव के श्रद्धालु शामिल हुए .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन