सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ डिप्टी मेयर पल्लवी गुप्ता पहुंचीं भागलपुर
डिप्टी मेयर पल्लवी गुप्ता एवं समाजसेवी अरविंद कुमार भोला अपने सभी कार्यकर्ताओं के साथ आभार व्यक्त किया
पूर्णिया. किसान सम्मान समारोह को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्णिया नगर की उप महापौर सह भाजपा नेत्री पल्लवी गुप्ता और भाजपा नेता सह समाजसेवी अरविंद कुमार भोला ने मधुबनी स्थित अपने आवास से सोमवार की सुबह भागलपुर के लिए प्रस्थान किया. बता दें कि भागलपुर में होने वाले इस समारोह में देश के लगभग 9 करोड़ 80 लाख किसानों को किसान सम्मान निधि योजना की 19 वीं किश्त डीबीटी के माध्यम से उनके खाते में ट्रांसफर किया गया है. बिहार वासियों को विशेष कर मिथिलांचल को प्रधानमंत्री मोदी ने मखाना बोर्ड का जो उपहार दिया है, उसके लिए डिप्टी मेयर पल्लवी गुप्ता एवं समाजसेवी अरविंद कुमार भोला अपने सभी कार्यकर्ताओं के साथ आभार व्यक्त किया. साथ ही इसके लिए केंद्र के कृषि मंत्री शिवराज चौहान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को धन्यवाद दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










